ऋषिकेश। उत्तराखंड में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार सुबह ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे की चपेट में एक कार भी आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसें और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में कार सवार तीन लोग और बसों में बैठे दो यात्री घायल हो गए।
घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। कार सवारों को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है…जबकि दो अन्य घायलों का इलाज ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में ओवरटेक के दौरान हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। श्रद्धालुओं से भरी एक बस मध्य प्रदेश के मुरैना से चारधाम यात्रा पर जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
