देहरादून। उच्चतम न्यायालय में लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए 21 से 23 अगस्त 2026 तक “समाधान समारोह” के तहत विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून की सचिव एवं सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग) सीमा डुंगरकोटी ने दी।
उन्होंने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में फौजदारी मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस, बैंक ऋण, दीवानी, वैवाहिक विवाद, बीमा दावे, सेवा संबंधी और अन्य लंबित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
प्राधिकरण की ओर से कहा गया है कि जिन लोगों के मामले उच्चतम न्यायालय में लंबित हैं और जो जल्दी समाधान चाहते हैं…वे 20 अगस्त 2026 तक अपने मामलों को सूचीबद्ध करा लें।
देहरादून से जुड़े मामलों के पक्षकारों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में प्री-मीटिंग और सुलह वार्ता के लिए बुलाया जा रहा है। वार्ता सफल होने पर मामलों को विशेष लोक अदालत में निस्तारित कराया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून से संपर्क किया जा सकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
