उत्तराखण्ड: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद,
लालकुआं। लालकुआं से काठगोदाम के बीच हाईवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए एनएचएआई ने सुरक्षा उपाय शुरू कर दिए हैं। लालकुआं से गौलापुल तक पांच स्थानों पर यू-टर्न को व्यवस्थित करने के साथ वहां सेफ्टी लेन (शेल्टर लेन) बनाई जाएगी। वहीं, हाईवे पर हादसों का कारण बन रहे अवैध कट भी बंद किए जाएंगे। बीते कुछ समय में ही इस मार्ग पर दस से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
एनएचएआई की ओर से शनि बाजार, हल्दूचौड़, मोटाहल्दू और महालक्ष्मी मंदिर समेत पांच स्थानों पर यू-टर्न को सुरक्षित बनाने के लिए शेल्टर लेन विकसित की जाएगी। इससे यू-टर्न लेने वाले वाहन मुख्य हाईवे पर अचानक नहीं रुकेंगे और पीछे से आने वाले वाहनों की टक्कर का खतरा कम होगा। लालकुआं से काठगोदाम के बीच दस से अधिक ऐसे कट चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें दुर्घटना संभावित क्षेत्र माना गया है। इन कटों को बंद कर
यातायात व्यवस्थित किया जाएगा। शनि बाजार-गौलापार लिंक मार्ग को हाईवे से जोड़ने वाले जंक्शन के सुधार का काम भी शुरू कर दिया गया है।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक अचल जिंदल ने बताया कि लालकुआं से हल्द्वानी हादसे रोकने को यू-टर्न पर शेल्टर लाइन विकसित की जा रही है, इससे वाहन आराम से यू टर्न ले सकें। कुछ अवैध कट बंद किए जाएंगे। योजना पर काम शुरू कर दिया है

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
