उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें

ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड के नैनीताल में 3 दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्रेफिक एरा का 19 वर्षीय छात्र लापता। एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग, कोतवाली पुलिस और वन विभाग की 4 टीमें लापता अननव की खोज में जुटी।खबरें पढ़ें

नैनीताल के नयना पीक क्षेत्र(8622 फीट)में बीती रात से एक छात्र की तलाश में तमाम रैस्क्यू एजेंसियां रात दिन एक करे हुए हैं। बिहार के मुंगेर से आए तीन दोस्त 4 नवंबर को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने अपने गांव के ग्रेफीक एरा छात्र अननव को संपर्क किया और 5 तारीख को आसपास घूमा। शुक्रवार को सभी स्कूटी किराए पर लेकर नैनीताल पहुंचे। युवाओं ने बताया कि अननव ने नैनीताल का नैनापीक पहले से देखा था, इसलिये उन्हें भी दोपहर में वहां ले गया

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई

चारों दोस्त दोपहर 2:20बजे नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी के लिए ऊपर चढ़े। तीन दोस्तों ने शाम 5:15 बजे टंकी बैंड स्थित वन चौकी पहुंचकर बताया कि अननव फोटो खींचते समय गायब हो गया। इसके बाद सभी कोतवाली मल्लीताल पहुंचे और तभी से अननव की खोज में रैस्क्यू ऑपरेशन देररात तक चला।नक्शे देखें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार

सवेरे एक बार फिर से कोतवाल मल्लीताल राजेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग, मल्लीताल कोतवाली और वन विभाग की 4 टीमें लापता अननव की खोज में जुटी हुई हैं।

इससे पहले भी 19 नवंबर 2025 को इसी नयना किलबरी ईको टूरिज्म जोन में 17 वर्षीय रुद्रुर निवासी जयस लापता हो गया था, जिसे बमुश्किल दो दिनों के बाद तलाशा जा सका।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें