खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
Khatima jatin Bhat NDA Rank: सेना के हवलदार के बेटे जतिन भाट ने NDA में 11वीं रैंक पाकर खटीमा का नाम रोशन किया है.
खटीमा: सीमांत खटीमा के एक होनहार युवा ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर देशभर में क्षेत्र का नाम रोशन किया है. सैनिक कॉलोनी अमाऊं निवासी जतिन सिंह भाट ने एनडीए की प्रतिष्ठित परीक्षा में ऑल इंडिया 11वीं रैंक हासिल कर भारतीय सेना में अफसर बनने की दिशा में बड़ी सफलता प्राप्त की है. पूर्व सैनिक के बेटे जतिन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया. जहां ढोल-दमाऊ की गूंज, एनसीसी कैडेट्स के उत्साह और शिक्षकों के सम्मान के बीच जतिन का जोरदार अभिनंदन किया गया.
खटीमा के सैनिक कालौनी अमाउं निवासी युवा जतिन सिंह भाट ने खटीमा क्षेत्र को गौरवान्वित करने का काम किया है. जतिन ने NDA की प्रतिष्ठित परीक्षा को उत्तीर्ण कर पूरे देश के 11 वीं रैंक प्राप्त कर लेफ्टिनेंट बनने के सपने को साकार किया है. जतिन के पिता नारायण भाट आर्मी से हवलदार पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं. जतिन की उपलब्धि पर उनके स्कूल में भव्य स्वागत अभिनंदन किया. स्कूल प्रबंधन ने जतिन की उपलब्धि पर उन्हें एवं उनके माता पिता का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र पहना अभिनंदन किया.
खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास
जतिन का एनसीसी कैडेट ने स्वागत किया. साथ ही पर्वतीय संस्कृति की पहचान ढोल दमाऊ छोलियारों के साथ स्कूल की शिक्षिकाएं, एनसीसी के बच्चे जम कर झूमे. जतिन ने इस उपलब्धि का श्रेय माता पिता स्कूल शिक्षकों को दिया है. उन्होंने युवाओं को संदेश दिया है कि जो युवा डिफेंस लाइन में आना चाहते हैं वह अपनी तैयारियों में निरंतरता एवं मेहनत जारी रखें. इसके साथ ही अपनी रुचि जिस फील्ड में भी हो उसे जारी रखें.
जतिन की माता गीता भाट ने कहा उन्हें सपना जैसा लग रहा है कि उनका बेटा आर्मी अफसर बन गया है. उन्होंने स्कूल शिक्षकों का भी आभार जताया कि उनकी शिक्षा के बूते आज उनका बेटा सफल हो पाया है. वहीं जतिन भाट की सफलता पर स्कूल के प्रबंध निदेशक मधु सुदन दास गौस्वामी, सह प्रबंध निदेशक प्राजेश गोस्वामी , जया चुफाल गौस्वामी,प्रबंधक विनोद बोहरा,प्रभा ज्याला,जगदीश सामंत,दिनेश चिलकोटी ने जतिन के माता पिता को बधाई दी. साथ ही जतिन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
