लालकुआं। दीपावली पर घर को रोशनी से सजाने की तैयारी एक परिवार के लिए उस समय बड़ी मुसीबत में बदल गई, जब घर में लगी बिजली की झालर तोड़ रहे बंदर को भगाने पहुंची महिला पर बंदर ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराई महिला सीढ़ियों से नीचे उतरते समय संतुलन खो बैठी और छत से नीचे आंगन में जा गिरी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार नगर के बजरी कंपनी निवासी रिंकी देवी (31) दीपावली पर्व को लेकर अपने घर को आकर्षक ढंग से सजाने में जुटी थीं। इसी दौरान देर शाम एक बंदर छत पर पहुंच गया और घर में सजावट के लिए लगाई गई बिजली की झालर को तोड़ने लगा। झालर को नुकसान पहुंचाते देख रिंकी देवी उसे भगाने के लिए सीढ़ियों के रास्ते छत पर पहुंचीं, लेकिन इससे पहले कि वह बंदर को भगा पातीं, बंदर ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला घबरा गईं और बचने के प्रयास में सीढ़ियों से नीचे उतरने लगीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीढ़ियों से सीधे घर के आंगन में जा गिरीं।
महिला के गिरते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी ले गए। जिस घर में दीपावली की खुशियां मनाने के लिए रोशनी और सजावट की जा रही थी, वहां इस हादसे के बाद मातम जैसा माहौल हो गया। त्योहार की तैयारियों के बीच घर की गृहस्वामिनी के गंभीर रूप से घायल होने से परिवार की खुशियां पलभर में चिंता में बदल गईं। फिलहाल पूरा परिवार रिंकी देवी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बंदर ने दे दिया धक्का, छत से गिरी महिला
उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात 
