देहरादून। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2026 के राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान उत्तरकाशी जिले के नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत ऑग्जीलियरी नर्स मिडवाइफ पूजा परमार राणा को सम्मानित किया गया।
पूजा परमार राणा को हिमालयी और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले 15 वर्षों से दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यह सम्मान मिला। कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने यमुना घाटी क्षेत्र में पहली वैक्सीनेटर के रूप में काम किया और शत-प्रतिशत टीकाकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और कई राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
पूजा राणा को इससे पहले राज्य स्तर पर भी सर्वश्रेष्ठ ऑग्जीलियरी नर्स मिडवाइफ पुरस्कार मिल चुका है। उनके सम्मान को उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
