रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक अनोखा प्रेम प्रसंग सामने आया है। यहां एक 20 वर्षीय युवती अपने 19 साल के प्रेमी के घर पहुंच गई और उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई। मामला बढ़ने पर लड़के के परिवार ने चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क किया।
जानकारी के अनुसार टिहरी गढ़वाल निवासी युवती घर छोड़कर सीधे अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। उसने साफ कहा कि वह अब वापस नहीं जाएगी और अपने प्रेमी से ही शादी करेगी। लेकिन लड़के की उम्र 21 साल से कम होने के कारण परिवार को कानूनी कार्रवाई का डर सताने लगा।
मामले की सूचना मिलने पर प्रशासन और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम सक्रिय हुई। जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देश पर वन स्टॉप सेंटर, बाल कल्याण समिति और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने दोनों की काउंसलिंग की।
अधिकारियों ने युवती और युवक को बाल विवाह कानून की जानकारी दी और समझाया कि कम उम्र में शादी करना कानूनन गलत है। इसके बाद युवती के परिजनों से भी बात की गई। परिवार की सहमति बनने पर युवती को सुरक्षित उसके घर भेज दिया गया।
प्रशासन ने लोगों से बाल विवाह जैसी घटनाओं से बचने और कानून का पालन करने की अपील की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
