देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कई इलाकों में मौसम खराब रहने की संभावना है।
बेरीनाग, चोपता, ऊखीमठ, गोपेश्वर, थलीसैंण, केदारनाथ, कोटद्वार, मुनस्यारी, डीडीहाट और रानीखेत समेत आसपास के क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। केदारनाथ यात्रा मार्ग, ट्रांजिट कैंपों और मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्थाएं बढ़ा दी गई हैं।
प्रशासन के अनुसार केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
