उत्तराखंड: जमीन बंटवारे को लेकर भाइयों में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने छोटे की काट दी कलाई

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले के जसपुर में संपत्ति बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बड़े भाई ने छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया…जिसमें छोटे भाई की कलाई गंभीर रूप से घायल हो गई। बीच-बचाव करने आए एक अन्य युवक को भी चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार चांद मस्जिद के पास रहने वाले पांच भाइयों के परिवार में लंबे समय से जमीन और संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार शाम इसी बात को लेकर बड़े भाई शेर अली और छोटे भाई अनवर हुसैन के बीच कहासुनी हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि शेर अली ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अनवर हुसैन की कलाई लगभग कट गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। बीच-बचाव के दौरान एक अन्य युवक भी घायल हो गया। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी शेर अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें