उत्तराखंड : यहाँ कॉल गर्ल की मांग पर हुई मारपीट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

कॉल गर्ल की मांग पर मारपीट

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में पर्यटकों की ओर से कॉलगर्ल की मांग को लेकर हुए विवाद के बाद स्थानीय युवक से मारपीट हो गई। शनिवार रात पुराना घोड़ा स्टैंड के पास बिजनौर के तीन पर्यटकों देव चौधरी, देवेश और प्रशांत ने स्थानीय गाइड मो. फैशल से कॉलगर्ल उपलब्ध कराने को कहा। इस अभद्र मांग पर फैशल और पर्यटकों के बीच तीखी बहस हुई जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई।

शोर सुनकर अन्य पर्यटन गाइड भी मौके पर जमा हो गए। इस मारपीट में फैशल और पर्यटक दोनों घायल हुए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित

कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद दोनों पक्षों में मारपीट की पुष्टि हुई। पुलिस ने तीनों पर्यटकों और मो. फैशल के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें