कार ने पांच छात्राओं को टक्कर मारी, एक की मौत
लक्सर। नशे में धुत कार चालक ने सोमवार को कहर बरपा दिया। ई-रिक्शा से उतरकर घर लौट रहीं स्कूली छात्राओं को टक्कर मारने के बाद कार ने डिग्री कॉलेज की तीन छात्राओं को भी टक्कर मार दी। इसमें एक छात्रा की मौत हो गई और चार घायल हैं।
पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।खानपुर इंस्पेक्टर गोविंद कुमार ने बताया कि मंसूरपुर (डुमनपुरी) के पास सोमवार को बिजनौर की ओर से आ रही कार ने ई रिक्शा से उतरकर घर जा रहीं दो नाबालिग छात्राओं को टक्कर मार दी और फरार हो गया। कुछ ही दूरी पर पैदल घर लौट रही डिग्री कॉलेज की तीन छात्राओं को भी कार ने टक्कर मार दी। सूचना परनशे में धुत कार चालक का लक्सर में कहरचार छात्राएं घायल, आरोपी हिरासत मेंस्कूल मालिक संदीप भारद्वाज व पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया।
यहां से एक छात्रा को देहरादून तथा दूसरी को रुड़की के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि देहरादून में उपचार के दौरान 20 वर्षीय छात्रा मीनू पुत्री बलधारी की मौत हो गई। गंभीर घायल मीनू पुत्री घनश्याम और अन्य छात्राओं का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि चालक नशे में था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
