हल्द्वानी की महिला की शादी के छह दिन बाद हत्या
नईदिल्ली। नबी करीम इलाके में एक व्यक्ति ने शादी के महज छह दिन बाद अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति मोहम्मद एजाज को बाहरी दिल्ली इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिहार
शव को बेड में छिपाकर फरार हो गया था बिहार निवासी पति आरोपी एजाज ने 26 अप्रैल को की थी निशा परवीन से शादी
के वैशाली जिले का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी एजाज ने 26 अप्रैल को हल्द्वानी निवासी 24 वर्षीय निशा परवीन से शादी की थी। दोनों लक्ष्मणपुरी स्थित किराये के मकान में रहते थे और पास की एक बैग
फैक्टरी में काम करते थे। शादी के कुछ दिन बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि दो मई को एजाज ने निशा की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बेड के अंदर छिपाकर कमरे पर ताला लगाकर फरार हो गया।
पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचनाः कमरे से बदबू आने लगी। शुरुआत में लोगों ने किसी जानवर के मरने की आशंका जताकर ध्यान नहीं दिया, लेकिन शनिवार को बदबू बढ़ने और एजाज के लंबे समय से नहीं दिखने पर पड़ोसियों को शक हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
