नैनीताल जिले की अंडर-18 बास्केटबॉल टीम घोषित
13-14 मई को देहरादून के परेड ग्राउंड में होगी राज्य चैंपियनशिप
हल्द्वानी | जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन नैनीताल ने आगामी 13-14 मई 2026 को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाली 24वीं राज्य स्तरीय अंडर-18 बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए जिले की बालक एवं बालिका टीमों की घोषणा कर दी है।इस बार टीम में हल्द्वानी, नैनीताल, रामनगर के अधिकांश स्कूलों के खिलाड़ियों के साथ-साथ सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के बच्चों का भी चयन हुआ है।
चयनित खिलाड़ियों में बालक वर्ग से लोकेश आर्या, युवराज ठाकुर, दिव्यांशु कांडपाल, हर्ष कार्की, यश कश्यप, आशु ठाकुर, रक्षित, नमन गोस्वामी, तेनजिम मेलम, सभ्य चंद्रा, हर्षित, बीर भद्र शामिल हैं। बालिका वर्ग में उदिता पनेरू, रजनी अधिकारी, खुशी, काव्या जोशी, यशवनी, सिमरन, तनीशा, मीनाक्षी, दीपाक्षी, गायत्री, पलक, वेदिका का चयन हुआ है।टीम के मुख्य कोच बालक वर्ग में सचिन वैश्य एवं बालिका वर्ग में सागर बिनवाल होंगे।
सहायक कोच के रूप में रिया बिष्ट एवं काशिका परिहार टीम के साथ रहेंगी। स्टैंड बाई खिलाड़ियों में पियूष, विनोद धामी, दिपांशु तथा खुशी निमेष, वैष्णवी, जिनीया सिंह को रखा गया है।चयनित खिलाड़ियों को कपिल अग्रहरि, अतुल जायसवाल, करण शर्मा, तन्मय खंतवाल, सागर बेनीवाल, आयोजक सचिव सचिन वैश्य, सोनू रौतेला, विशाल सिंह, भुवन सिंह आदि ने बधाई दी एवं आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। एसोसिएशन को विश्वास है कि नैनीताल की टीम इस चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
