रुद्रपुर। रुद्रपुर में भाजपा के एक सक्रिय कार्यकर्ता और पूर्व पार्षद के बेटे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार वार्ड-29 निवासी भाजपा कार्यकर्ता सतनाम सिंह अपनी पत्नी कंचन कौर और परिवार के साथ आदर्श कॉलोनी में रहते हैं। कंचन कौर पूर्व पार्षद रह चुकी हैं। उनका बड़ा बेटा कपिल उर्फ शेरू विवाहित था। घटना के समय उसकी पत्नी मायके गई हुई थी और वह घर में अकेला था।
बताया जा रहा है कि रविवार शाम जब सतनाम सिंह अपने बेटे को बुलाने ऊपर पहुंचे तो उन्होंने कपिल को फंदे से लटका देखा। यह देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। युवक को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
घटना की सूचना मिलते ही कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 
