देहरादून – उत्तराखंड के कई जिलों में प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं मैदानी जिलों में अगले 3 दिन हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में तापमान 40 से 41°C तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग का कहना है कि 20 मई तक प्रदेश के मैदानी जिलों में तापमान और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। मैदानी जिलों में तापमान 41 डिग्री से भी ऊपर पहुंच सकता है।
उन्होंने कहा, गर्मी बढ़ने से प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलेंगी। इसके लिए मौसम विभाग ने जनता से सावधानी बरतने की अपील की है। राज्य के जाने माने फिजिशियन डॉक्टर एसडी जोशी ने कहा कि गर्मी जानलेवा भी हो सकती है, इसलिए एहतियात बरतना बहुत जरूरी है।
गर्मी लगने से व्यक्ति में अत्यधिक थकान, कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, जी मिचलाना, शरीर में ऐंठन, तेज धड़कन, भ्रम की स्थिति आदि लक्षण दिखने लगते हैं। इसके लिए जरूरी है कि खूब पानी पीएं, प्यास न लगी हो तब भी पानी पीते रहें।
अपने साथ पीने का पानी लेकर चले, एवं यात्रा के दौरान पानी पीते रहें। इसके अलावा ओआरएस एवं घर पर बने पेय पदार्थ जैसे शिकंजी, नारियल पानी, छांछ का उपयोग करने की सलाह दी है। मादक और कैफीनयुक्त पेय पदार्थों के साथ-साथ शर्करा युक्त पेय पदार्थों से बचें. बच्चों, बुजुर्ग व्यक्तियों, बाहरी कर्मचारियों और पहले से किसी स्वास्थ्य समस्या वाले लोगों पर कड़ी नजर रखें। अत्यधिक गर्मी के घंटों के दौरान सख्त शारीरिक गतिविधि से बचें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंडः(शाबास)-सोमेश्वर की बेटी बनी एयरफोर्स में फ्लाईंग ऑफिसर, बिना कोचिंग के रच दिया इतिहास
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली हो, कम वसूली करने वाले का वेतन रोका जाए : DM
उत्तराखंड: इस साल की सबसे बड़ी हेरोइन की खेप बरामद, 2 करोड़ 40 लाख कीमत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM रयाल की अधिकारियों को दो टूक, जनहित के मामले में देरी बर्दाश्त नहीं
उत्तराखंड: किच्छा चीनी मिल ने किया 6 दिसंबर तक के गन्ना मूल्य भुगतान
हल्द्वानी : शोरूम से चोरी हुई तीन स्कूटी 24 घंटे में बरामद, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार
हल्द्वानी: तहसील के 89 प्रमाण पत्र हुए निरस्त, गहन जांच जारी
नैनीताल: राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी का आखिरी मौका
उत्तराखंड : नैनीताल में आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत को SDRF से 4 करोड़ मंजूर
उत्तराखंड : नैनीताल को नाबार्ड की बड़ी सौगात, तीन विकास परियोजनाओं को दी मंजूरी 

