- देहरादून में खाई में गिरी कार,”आयुष शर्मा” और महिला “अवनी कुकरेती” की गई जान
देहरादून: राजपुर क्षेत्रान्तर्गत शिखर फॉल पर एक गाड़ी खाई में गिर गई, जिसमें युवक और युवती की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना राजपुर से मिली जानकारी के अनुसार राजपुर क्षेत्रान्तर्गत शिखर फॉल पर गाड़ी खाई में गिरने की सूचना मिलने पर तत्काल थानाध्यक्ष राजपुर मय पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर एक गाड़ी सड़क से नीचे गहरी खाई में गिरी हुई थी। राजपुर पुलिस ने मौके पर एसडीआरएफ के साथ राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरे हुए व्यक्तियों को काफी मशक्कत करने के बाद बाहर निकाला गया। घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर मृत्यु हो गयी थी, बाकी तीन को पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि थार गाड़ी में वे 5 लोग घूमने के लिए शिखर फॉल आये थे, जब वह शिखर फॉल से वापस अपने घर के लिए लौट रहे थे तभी अचानक गाड़ी में ब्रेक फैल हो गए और गाड़ी नीचे खाई में गिर गई। मृतकों की पहचान आयुष शर्मा पुत्र दिनेश दत्त शर्मा निवासी 34/3 तेग बहादुर रोड और अवनी कुकरेती पुत्री आशीष कुकरेती निवासी कालागढ़ थाना कैंट देहरादून के रूप में हुई।
वहीं सागर नरूला पुत्र गुलशन कुमार निवासी 82 फतेह नगर दिल्ली, युवराज बिष्ट पुत्र के. ओ. बिष्ट निवासी कालिदास रोड देहरादून, ईशा पुत्री राकेश चंद्र निवासी चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग धरमपुर देहरादून घायल हुए हैं,जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
