- विभागों को निर्देश, समय से पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ दें विभाग
देहरादून। शासन ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वह तय समयसीमा में कर्मचारियों को पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ दें। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मामला उठाने के बाद अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पाण्डे, महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने अपर मुख्य सचिव (कार्मिक) आनंद बर्द्धन को पत्र के माध्यम से चयन वर्ष 2023-24 की समाप्ति से पहले पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ दिलाए जाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि 30 जून तक कर्मचारियों को ये लाभ मिल सकता है लेकिन कई विभागों ने अभी तक इसका लाभ नहीं दिया है। अपर मुख्य सचिव ने इसका संज्ञान लेते हुए सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि उत्तराखंड सरकारी सेवक पदोन्नति के लिए अर्हकारी सेवा में शिथिलीकरण संशोधन नियमावली 2023 के प्रावधानों के तहत अगर कहीं शिथिलीकरण की कार्रवाई बाकी है तो उसे तत्काल पूरा कर लिया जाए। ताकि कोई कार्मिक शिथिलीकरण के लाभ से वंचित न रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 

