पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की महिला बुनकर अपनी पारंपरिक कला को नए अंदाज में पेश कर रही हैं। मुनस्यारी और धारचूला की महिलाओं ने ऊनी कालीनों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ की आकृतियां उकेरी हैं। इन कालीनों पर ‘सत्यमेव जयते’ भी लिखा गया है। महिलाओं की यह कलाकारी उनके हुनर, मेहनत और रचनात्मकता को दर्शाती है।
जिले के ऊनी उत्पादों को एक जनपद, एक उत्पाद (ODOP) योजना के तहत चुना गया है। इस योजना से स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने और महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
पिथौरागढ़ की पारंपरिक दनकालीन बुनकारी यहां की सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा है। मुनस्यारी और धारचूला की महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से इस कला को आगे बढ़ा रही हैं। अब वे पारंपरिक कालीनों के साथ बाजार की पसंद को ध्यान में रखकर नए डिजाइन और आकर्षक उत्पाद भी तैयार कर रही हैं।
ऊन के धागों से कालीनों पर तस्वीरें और प्रतीक उकेरने के लिए बारीकी, धैर्य और अनुभव की जरूरत होती है। महिला बुनकर अपनी पारंपरिक कला को आधुनिक रचनात्मकता से जोड़कर उत्पादों को अलग पहचान देने में जुटी हैं।
जिला उद्योग केंद्र, पिथौरागढ़ के मार्गदर्शन में महिला समूहों को बाजार की जरूरतों के अनुरूप उत्पाद तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने और महिला बुनकरों के उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के अवसर बढ़ रहे हैं।
कालीन निर्माण अब इन महिलाओं के लिए सिर्फ पारंपरिक कला नहीं….बल्कि आमदनी का जरिया भी बन रहा है। स्थानीय संसाधनों और अपने हुनर के दम पर महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनने के साथ उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को भी आगे बढ़ा रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से जुड़ी इस पहल में पिथौरागढ़ के ऊनी उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने पर जोर दिया जा रहा है। ODOP योजना के तहत स्थानीय उत्पादों को नए बाजारों तक पहुंचाने की संभावनाएं तलाश की जा रही हैं।
मुनस्यारी और धारचूला की महिला बुनकरों की यह पहल दिखाती है कि पारंपरिक कला को नए डिजाइन और बाजार का साथ मिले, तो वह रोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बन सकती है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार 
