रुद्रप्रयाग/चमोली: उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने पद की शपथ लेने के बाद पहली बार बदरीनाथ और केदारनाथ धाम का दौरा किया इस दौरान उन्होंने बाबा केदारनाथ और भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। राज्यपाल के साथ उनका परिवार भी मौजूद रहा। राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन सबसे पहले केदारनाथ धाम पहुंचे यहां उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की…उन्होंने कहा कि बाबा केदारनाथ के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य और आस्था का विषय है उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की सेवा का अवसर मिलने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार भी जताया। राज्यपाल ने कहा कि केदारनाथ धाम देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कामना की कि बाबा के आशीर्वाद से उत्तराखंड सहित पूरे देश में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। राज्यपाल ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि देवभूमि की पवित्रता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है यात्रा के दौरान सफाई का ध्यान रखने के साथ ही उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के प्रयासों में भी सभी को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और ‘नशामुक्त भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। केदारनाथ धाम के बाद राज्यपाल परिवार के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केवल प्राकृतिक सुंदरता के लिए ही नहीं…बल्कि अपनी आध्यात्मिक परंपराओं, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के लिए भी जाना जाता है…उन्होंने इन परंपराओं और विरासत को सुरक्षित रखने के साथ विकास कार्यों में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत
हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना 