बैलपड़ाव (नैनीताल): उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी कड़ी में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के सैमलचौड़ और बैलपड़ाव में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट शामिल हुए। उन्होंने स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत कर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में सुरेश भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं और विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए काम करने की अपील की।
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी बातचीत हुई। सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों से एकजुट होकर काम करने तथा 2027 में लगातार तीसरी बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ जुटने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश छिमवाल, रमेश पांडे, चंद्र दत्त बधानी, पूर्व प्रधान रशपाल सिंह, महेश चंद्र, ललित मोहन, हर्षित छिमवाल, भाजयुमो के जिला आईटी सह संयोजक पारस बेलवाल, हेम सुयाल, लखवीर सिंह, हीरा बल्लभ सुयाल, गंगा देवी, जगदम्बा, मीना आर्य और किरन आर्य सहित कई स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत 
