हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद’, युवाओं ने रोजगार और सुरक्षित भविष्य की चिंताएं उठाईं
2027 विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं से साधा संवाद, टिकट के सवाल पर बोले—पार्टी और संगठन तय करेंगे


हल्द्वानी। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में भाजपा के दायित्वधारी शंकर कोरंगा ने युवाओं से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से हल्द्वानी के शीशमहल में ‘Gen-Z संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में युवाओं ने अपने करियर, रोजगार, नौकरी और सुरक्षित भविष्य से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

कार्यक्रम में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट सहित अन्य करियर काउंसलरों ने युवाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान युवाओं को करियर के विभिन्न अवसरों, भविष्य की संभावनाओं और उनकी समस्याओं के समाधान से जुड़े विषयों पर चर्चा करने का अवसर मिला। संवाद में शामिल युवाओं ने खुलकर अपनी बात रखी और वर्तमान समय में करियर निर्माण के दौरान आने वाली चुनौतियों को सामने रखा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल


दायित्वधारी शंकर कोरंगा ने कहा कि संवाद के दौरान युवाओं ने रोजगार, नौकरी और सुरक्षित भविष्य को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। उन्होंने युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने और उनकी समस्याओं को समझने की बात कही।

वहीं, वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए Gen-Z मतदाताओं को साधने और चुनाव लड़ने की संभावनाओं से जुड़े सवाल पर शंकर कोरंगा ने कहा कि वह एक राजनीतिक व्यक्ति हैं और चुनाव लड़ने की इच्छा होना स्वाभाविक है, लेकिन टिकट का निर्णय पार्टी और संगठन के स्तर पर लिया जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी और संगठन उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेंगे, उसके अनुसार वह वर्ष 2027 के लिए काम करेंगे।
कार्यक्रम को युवाओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। रोजगार और करियर जैसे मुद्दों पर युवाओं की राय सुनने के साथ ही इस आयोजन ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं को भी गति दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें