देहरादून : उत्तराखंड में कथित वायरल ऑडियो मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है मुख्यमंत्री ने शनिवार को पीड़ित बालक राम की बेटी दीक्षा से फोन पर बातचीत की और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को सुरक्षा देने और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया साथ ही एसएसपी को मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक की सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता है…किसी भी व्यक्ति या परिवार को डर के माहौल में रहने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उसे न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहायता करेगी।
दरअसल सोशल मीडिया पर चकराता से कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह के साथ राजपाल सिंह से जुड़ा एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है। आरोप है…कि इस ऑडियो में त्यूणी क्षेत्र के रहने वाले बालक राम उनके परिवार और उनकी बेटियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और उन्हें धमकियां दी गईं।
मामले के सामने आने के बाद भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने वायरल ऑडियो की पारदर्शी जांच कराने की मांग की थी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 22 अक्टूबर को भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था…कि वायरल ऑडियो की जांच जरूरी है अब उन्होंने पीड़ित परिवार से सीधे बातचीत कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
फिलहाल वायरल ऑडियो से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच और पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजर है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत
हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल 