हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: पंजाबी वूमेंस क्लब की ओर से नैनीताल रोड स्थित द हट गार्डन रेस्टोरेंट में पंजाबी करवा चौथ उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में हिस्सा लिया। गीत-संगीत, रैंप वॉक और विभिन्न प्रतियोगिताओं ने आयोजन को खास बना दिया। इस दौरान पूजा बग्गा को क्वीन ऑफ द इवनिंग के खिताब से नवाजा गया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। गायिका वैशाली के गानों पर महिलाएं जमकर थिरकीं। आयोजन के दौरान सभी प्रतियोगियों को विशेष उपहार भी दिए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो

उत्सव में विभिन्न श्रेणियों में महिलाओं को सम्मानित किया गया। रश्मि राजपाल को बेस्ट ड्रेस्ड लेडी, नीतू साहनी को स्मार्ट लेडी ऑफ द इवनिंग, एकता वर्मा को बेस्ट रैंप वॉक, ज्योति गिरधर को बेस्ट हेयरस्टाइल और हीना सडाना को पंजाबी पटोला का खिताब मिला।

वहीं इदिक्षा अरोड़ा को फैशनिस्टा ऑफ द डे, रूबी साहनी को मोस्ट एंथूजियास्टिक लेडी, भूमिका बांगा को बैंगल क्वीन, अर्चना गुलाटी को बेस्ट करवा चौथ लुक और आकांक्षा सूरी को मोस्ट कॉन्फिडेंट लेडी चुना गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand:बेटियों को धमकी देने के आरोपों पर CM धामी सख्त, SSP को दिए जांच के आदेश

प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. मनमीत कौर, डॉ. स्वाति सिंघल और डॉ. श्रुति जोशी शामिल रहीं।

कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रॉभलीन वर्मा और प्रिया ढींगरा ने प्रतियोगिता का निर्णय किया। इसमें पारुल ने पहला, प्रियंका भट्ट ने दूसरा और सोनाली ने तीसरा स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा, महामंत्री ऐमा साहनी, संरक्षक रश्मि राजपाल और रीना मानसेरा समेत कन्नी मल्होत्रा, संगीता गांधी, अर्चना गुलाटी, नीति थरेजा, डॉली खानेजा, प्रीति राजपाल, संजू अरोड़ा, सुरभि राजपाल, एकता वर्मा, पूनम कोयात्रा, किरण खन्ना, अर्चना जुनेजा, बबीता जुनेजा, किरण कक्कड़, सीमा खंडूजा, प्रिया गिरधर, सीमा बत्रा और आंचल खन्ना ने सहयोग किया।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें