देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में बारिश होने की संभावना है…जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मौसम बदल सकता है…इससे पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान गिरने और ठंड बढ़ने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना जताई गई है।
वहीं…इन जिलों में 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। बारिश और बर्फबारी के चलते पहाड़ी इलाकों में तापमान में गिरावट आ सकती है…इससे आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ने की संभावना I
पर्वतीय जिलों के अलावा प्रदेश के अन्य मैदानी और निचले इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में मैदानी क्षेत्रों का अधिकतम तापमान सामान्य रहा…जबकि पहाड़ी इलाकों में तापमान सामान्य से लेकर कुछ अधिक दर्ज किया गया।
राजधानी देहरादून में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है दिन के समय धूप खिल सकती है…हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार देहरादून में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है।
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। यदि बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होता है…तो ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रा करने वाले पर्यटकों को मौसम की जानकारी लेकर ही आगे की योजना बनाने की सलाह दी जाती है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 
