उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड: मध्य प्रदेश के इंदौर में उत्तराखंड की रहने वाली 20 वर्षीय युवती की मौत का मामला सामने आया है। युवती की पहचान चमोली निवासी अंजलि थापा के रूप में हुई है। वह पलास परिसर में आठवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में रह रही थी। घटना के बाद पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर अजय मुंडे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अंजलि की मौत फ्लैट की बालकनी से नीचे गिरने के बाद हुई। घटना से पहले अंजलि और अजय के बीच विवाद होने की बात भी सामने आई है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अंजलि मूल रूप से उत्तराखंड के चमोली जिले की रहने वाली थी। वह दिल्ली में एक स्पा में काम करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के समयपुर निवासी अजय मुंडे से हुई। बाद में दोनों साथ रहने लगे।

बताया गया है कि 18 अक्टूबर को दोनों दिल्ली से इंदौर आए थे। यहां उन्होंने पलास परिसर के बी-ब्लॉक में आठवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 801 किराये पर लिया था। सोसाइटी के लोगों को उन्होंने पीथमपुर में नौकरी करने की जानकारी दी थी।

तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम के मुताबिक पूछताछ के दौरान अजय ने बताया कि दोनों के बीच पिछले तीन दिनों से अनबन चल रही थी। शनिवार को दोनों ने शराब पी थी…जिसके बाद फिर कहासुनी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली

अजय का कहना है कि विवाद के दौरान वह किचन में गया था। इसी बीच अंजलि बालकनी से नीचे गिर गई। हालांकि पुलिस इस बयान की जांच कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि युवती किन परिस्थितियों में नीचे गिरी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिसर में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। रेजिडेंट संघ के अध्यक्ष अभिषेक दुबे समेत कुछ लोग अंजलि को गंभीर हालत में राऊ स्थित मैक्सवेल अस्पताल ले गए। वहां से उसे एमवाय अस्पताल भेजा गया….जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद

पुलिस पूछताछ में अजय ने दावा किया कि अंजलि पिछले तीन दिनों से किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बातचीत कर रही थी और इस बात को लेकर भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस इस दावे समेत घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

फिलहाल अजय पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस का ध्यान घटना से पहले की परिस्थितियों और युवती की मौत के कारणों का पता लगाने पर है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें