नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी और बेकरी में अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत लगाया गया जुर्माना
नैनीताल। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए 10 प्रतिष्ठानों पर कुल 2 लाख 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। न्याय निर्णयन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नैनीताल विवेक राय की ओर से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत जारी आदेश में होटल, रेस्टोरेंट, दूध विक्रेताओं, चिकन-मटन शॉप और बेकरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
जारी आदेश के अनुसार, प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री के भंडारण, बिक्री, स्वच्छता और खाद्य पदार्थों के निर्माण से संबंधित अनियमितताएं सामने आईं। कुछ मामलों में किचन में गंदगी, खाद्य सामग्री को अलग-अलग न रखना तथा अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ तैयार करने और बेचने जैसी कमियां दर्ज की गईं। इसके अलावा कुछ प्रतिष्ठानों में कालातीत खाद्य सामग्री के उपयोग और बिक्री से संबंधित मामले भी सामने आए।
इन प्रतिष्ठानों पर लगा जुर्माना
आदेश में प्रतिष्ठानों के नाम और लगाए गए अर्थदंड का विवरण इस प्रकार है:
मैसर्स Seclude होटल, नैनीताल: ₹50,000
श्री शुभम भगत का रेस्टोरेंट, मल्ला निगलाट: ₹25,000
नीरज जीना का दूध विक्रय प्रतिष्ठान: ₹25,000
डी नाइन होटल एंड रेस्टोरेंट, हल्द्वानी: ₹20,000
राजन गुप्ता का रेस्टोरेंट, मल्लीताल: ₹20,000
Rackon Cafe, नैनीताल: ₹15,000
प्रकाश चंद्र आर्य की चिकन एवं मटन शॉप, हल्द्वानी: ₹15,000
शिवा रेस्टोरेंट, मल्लीताल: ₹15,000
साबिर का दूध विक्रय प्रतिष्ठान, हल्द्वानी क्षेत्र: ₹15,000
जीवन सिंह की बेकरी, छड़ायल चौराहा, हल्द्वानी: ₹10,000
विभागीय आदेश के मुताबिक, संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की सुसंगत धाराओं के तहत अर्थदंड लगाया गया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना, उपभोक्ताओं को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना और प्रतिष्ठानों में स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करना है। विभाग की कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों को साफ-सफाई, उचित भंडारण और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का संदेश मिला है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत
हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल 

