- जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की छापेमारी से मचा हड़कंप
हरिद्वार: नवागंतुक जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने 10::15 बजे से मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय , जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय बेसिक तथा माध्यमिक, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय निरीक्षण के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दर्शन सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अशोक वैद्य, प्रधान सहायक दीपक सैनी, ड्राइवर मनवर सिंह नेगी तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेसिक/माध्यमिक में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी महेश मैथानी अनुपस्थित पाए गए। जबकि 10:25 बजे जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर गौरव उप्रेती अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित पाए गए सही अधिकारियों तथा कर्मचारियों का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सप्ष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवम कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचना सुनिश्चित करें। कार्यालय में आने वाले व्यक्तियों एवम फरयादियों की पूरी शालीनता से समस्याएं सुनकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए उनकी अनुमति के बिना कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा 

