देहरादून: उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री आवास में भव्य राज्य जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया…जिसमें वन मंत्री सुबोध उनियाल समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर निगम की उपलब्धियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई और Himkaashth नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया। यह प्लेटफॉर्म लकड़ी की ई-नीलामी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाएगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वन विकास निगम ने पिछले 25 वर्षों में सतत वन प्रबंधन और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने डिजिटल तकनीकों को अपनाने को सराहते हुए इसे अन्य संस्थाओं के लिए उदाहरण बताया।
कार्यक्रम में महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। साथ ही मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि निगम ने रोजगार सृजन और ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने में अहम योगदान दिया है और भविष्य में इको-टूरिज्म और कृषि वानिकी को बढ़ावा दिया जाएगा।
निगम के आंकड़ों के अनुसार उत्पादन और राजस्व दोनों में लगातार वृद्धि हुई है….जिससे यह संस्था राज्य की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बनकर उभरी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत
उत्तराखंड: मंत्री सुबोध बोले- माफी तो दिलेर को मांगनी चाहिए
रामनगर: रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून : योग प्रशिक्षकों को नहीं मिला दो माह का मानदेय
गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र, सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव के आसार
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 31 पदों पर भर्ती
गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत
CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू 
