बागेश्वर में शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में फर्जी दस्तावेजों के सहारे शिक्षक की नौकरी पाने का मामला सामने आया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड की जांच में राजकीय प्राथमिक विद्यालय गवाड़ी में तैनात शिक्षिका बबीता की शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अंकतालिका फर्जी पाई गई है। इसके साथ ही जिले में कथित तौर पर जाली प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।
रामनगर बोर्ड की जांच में खुलासा
जानकारी के अनुसार, बबीता पुत्री फकीर राम की नियुक्ति इसी साल जनवरी में हुई थी। उनके शैक्षणिक दस्तावेजों और टीईटी प्रमाणपत्र का सत्यापन रामनगर बोर्ड से कराया गया। जांच के दौरान उनकी टीईटी अंकतालिका में दर्ज रोल नंबर किसी अन्य अभ्यर्थी का पाया गया। इसके बाद अंकतालिका की प्रामाणिकता पर सवाल खड़े हो गए।
दस शिक्षकों के दस्तावेज भी मिले थे फर्जी
अखबार में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, इससे पहले सत्यापन प्रक्रिया के दौरान जिले के दस शिक्षकों के दस्तावेज फर्जी और कूटरचित पाए गए थे। संबंधित शिक्षकों की सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं। अब एक अन्य शिक्षिका के दस्तावेजों में गड़बड़ी सामने आने के बाद मामला फिर चर्चा में है।
वैधानिक और कानूनी कार्रवाई की तैयारी
प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक बागेश्वर आशाराम के अनुसार, शिक्षिका के प्रमाणपत्रों की जांच रामनगर बोर्ड से कराई गई थी। जांच में टीईटी अंकतालिका में दर्ज रोल नंबर किसी अन्य अभ्यर्थी का निकला है। इस प्रकरण में भी नियमानुसार वैधानिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत
उत्तराखंड: मंत्री सुबोध बोले- माफी तो दिलेर को मांगनी चाहिए
रामनगर: रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून : योग प्रशिक्षकों को नहीं मिला दो माह का मानदेय
गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र, सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव के आसार
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 31 पदों पर भर्ती
गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत
CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू 
