उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 31 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
देहरादून। उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए सुपरवाइजर बनने का अवसर है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने सुपरवाइजर (समूह ग) के 31 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 26 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 की शाम पांच बजे तक विभागीय वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
विभाग के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-05 के तहत 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। कुल 31 पदों में अनारक्षित वर्ग के 17, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सात, अनुसूचित जाति (एससी) के चार और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के तीन पद शामिल हैं। अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए कोई पद निर्धारित नहीं किया गया है। नियमानुसार पात्र अभ्यर्थियों को क्षैतिज आरक्षण का लाभ भी मिलेगा।
10 वर्ष का अनुभव अनिवार्य
भर्ती के लिए अभ्यर्थी का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूरी करना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी का स्नातक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। आयु की गणना एक जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। अभ्यर्थियों की आयु 31 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इस वेबसाइट पर करें आवेदन
पात्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट wecd.uk.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को भर्ती संबंधी विस्तृत विज्ञप्ति, पात्रता शर्तों, आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।
आवेदन की अंतिम तिथि: 25 नवंबर 2026, शाम 5 बजे तक।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत
उत्तराखंड: मंत्री सुबोध बोले- माफी तो दिलेर को मांगनी चाहिए
रामनगर: रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून : योग प्रशिक्षकों को नहीं मिला दो माह का मानदेय
गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र, सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव के आसार
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 31 पदों पर भर्ती
गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत
CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू
सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक 
