देहरादून: उत्तराखंड में जल जीवन मिशन 2.0 को नई गति देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल का आभार जताते हुए कहा कि यह समझौता राज्य में पेयजल योजनाओं को तेज गति देगा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन उत्तराखंड के लगभग 14 लाख ग्रामीण परिवारों के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है।

प्रदेश में इस मिशन के तहत करीब 16,500 योजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनमें से अधिकांश पूरी हो चुकी हैं और बाकी पर तेजी से काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में योजनाओं को लागू करना चुनौतीपूर्ण है…फिर भी सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
राज्य सरकार जल स्रोतों के संरक्षण के लिए भी विशेष पहल कर रही है। स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन के तहत 6,500 से अधिक जल स्रोतों का संरक्षण किया गया है और वर्षा जल संचयन में भी बड़ी सफलता मिली है।
केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने उत्तराखंड सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
