हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव मंगलवार को भव्य समारोह के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह में मुख्यमंत्री के सचिव और कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोक संस्कृति के महत्व पर जोर दिया और महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल का निरीक्षण भी किया।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल और आयुक्त दीपक रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। समारोह में लोक संस्कृति, पारंपरिक कला और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।

समापन समारोह में आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि कुमाऊं द्वार महोत्सव केवल मेला नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति, पहचान और परंपराओं से जुड़ने का अवसर है। इस तरह के आयोजन लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ लोक कलाकारों को भी मंच देते हैं।

उन्होंने कहा कि हर साल महोत्सव के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है। प्रतिभागियों और दर्शकों की बढ़ती संख्या से पता चलता है कि लोग अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से गहरा जुड़ाव रखते हैं। महोत्सव के जरिए स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम

महोत्सव के अंतिम दिन महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टॉल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। आयुक्त ने इन स्टॉलों का निरीक्षण किया। यहां स्थानीय जैविक उत्पाद, पहाड़ी हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन और हस्तनिर्मित वस्तुएं प्रदर्शित की गई थीं।

दीपक रावत ने कहा कि महिला समूहों के ये स्टॉल महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव

समारोह के दौरान आयुक्त दीपक रावत ने कलाकारों को सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने कुमाऊंनी गीत ‘हिट दगड़ी कमला, अलमौड़ में तेरो बंगला’ की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी इस सांस्कृतिक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में खास रंग भर दिया।

समापन पर दीपक रावत ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति और सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। पांच दिनों तक चले इस आयोजन में लोक संस्कृति, पारंपरिक उत्पादों और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिला।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें