weather update

उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के कई पहाड़ी जिलों में 2 नवंबर तक हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट और ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी, चंपावत और पिथौरागढ़ समेत कई पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया

रात में बढ़ेगी ठंड

मौसम में बदलाव के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है। मैदानी इलाकों में दिन के समय धूप निकलने से राहत मिल सकती है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात

यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह

पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही निकलने की सलाह दी जाती है। मौसम विभाग की नवीनतम चेतावनी के अनुसार यात्रा की योजना बनाना बेहतर होगा।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें