उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

सड़क हादसे में जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव

जिला अस्पताल बागेश्वर में क्लर्क के पद पर कार्यरत मोहित मेहरा की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। दयांगढ़ बाईपास के पास गोमती नदी में उनकी स्कूटी मिलने के बाद पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम ने रातभर खोजबीन की। मंगलवार सुबह उनका शव गोमती नदी से बरामद किया गया। मोहित मेहरा पुत्र मोहन सिंह मेहरा मूल रूप से एराड़, पंतकोटली रानीखेत जनपद अल्मोड़ा के निवासी थे। वह मृतक आश्रित कोटे से जिला चिकित्सालय बागेश्वर में क्लर्क पद पर नियुक्त थे और वर्तमान में अडौली में किराए के कमरे में रह रहे थे। सोमवार देर शाम से उनके लापता होने की सूचना के बाद तलाश शुरू की गई थी।मंगलवार सुबह शव गोमती नदी से बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मोहित की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं जिला अस्पताल के कर्मचारियों में भी शोक छा गया। अपने साथी की असमय मौत से अस्पताल कर्मियों की आंखें नम दिखाई दीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें