हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई
बिना लाइसेंस और गंदगी के बीच हो रहा था बताशे, मिश्री व खिलौनों का निर्माण, अजय स्वीट्स के गोदाम में मिलीं पुरानी मिठाइयां
हल्द्वानी। आगामी त्योहारों के मद्देनजर आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने हल्द्वानी में मिठाई, बताशे, मिश्री और खिलौने बनाने वाले प्रतिष्ठानों व गोदामों पर छापेमारी की। जिला अधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की। इस दौरान अनियमितताएं मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (FSS Act) के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
विभागीय कार्रवाई के दौरान अंबेडकर नगर स्थित प्रभात जायसवाल के गोदाम में बताशे, मिश्री और खिलौनों का निर्माण बेहद अस्वच्छ परिस्थितियों में किया जा रहा था। निरीक्षण में प्रतिष्ठान बिना लाइसेंस संचालित होता पाया गया। इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई की।
इसके अलावा ऊंचापुल स्थित अजय स्वीट्स के गोदाम का भी निरीक्षण किया गया। यहां पुरानी और बासी मिठाइयां मिलने के साथ ही गंदगी भी पाई गई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की।
97 नमूनों की मौके पर हुई प्राथमिक जांच
छापेमारी अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए गए। विभाग के अनुसार, फूड सेफ्टी लैब ऑन व्हील के माध्यम से मौके पर ही 97 नमूनों की प्राथमिक जांच की गई। विभाग ने बताया कि जांच में ये नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाए गए।
त्योहारों तक जारी रहेगा अभियान
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना लाइसेंस संचालित होने वाले और खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। विभाग ने व्यापारियों से साफ-सफाई बनाए रखने, वैध लाइसेंस के साथ कारोबार करने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
उत्तराखंड के किसानों के लिए 1,100 करोड़, अनुपूरक बजट में और क्या-क्या मिला?
हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई
उत्तराखंड का 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
गैरसैंण में एक साल में दूसरी बार विधानसभा सत्र, धामी सरकार के कार्यकाल में बना नया रिकॉर्ड
लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन
उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत 
