हल्द्वानी: लायनेस क्लब हल्द्वानी की वार्षिक बैठक में सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से शालिनी गुप्ता को क्लब का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान करवाचौथ क्वीन का चयन भी किया गया…जिसमें मीनाक्षी गुप्ता ने यह खिताब अपने नाम किया।
बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष तनुजा जोशी ने नई कार्यकारिणी को कार्यभार सौंपा। क्लब के सदस्यों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए आभार जताया।
क्लब की नई कार्यकारिणी में शालिनी गुप्ता को अध्यक्ष, पूनम सैनी को सचिव और सरिता अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
नवनियुक्त अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि क्लब पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल में स्थापित मानकों को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक सेवा के कार्य जारी रखेगा। उन्होंने नई कार्यकारिणी को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम में करवाचौथ का उत्सव भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के बीच मीनाक्षी गुप्ता को करवाचौथ क्वीन चुना गया। सदस्यों ने उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया और नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर इंदु अग्रवाल, रीता अग्रवाल, सुचित्रा, ऊषा मुकेश, कामिनी पाल, संगीता अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, श्यामली, रूपम अग्रवाल, नीलम जोशी, अंकिता गुप्ता, प्रीति जायसवाल, पल्लवी जोशी, भारती सिंघल, प्रीता जैन, छवि गोयल, मीना अग्रवाल, नीतू गुप्ता, गीतू केसरवानी, अलका वार्ष्णेय, पूनम सैनी और मीनाक्षी गुप्ता सहित क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन
उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत
उत्तराखंड: मंत्री सुबोध बोले- माफी तो दिलेर को मांगनी चाहिए
रामनगर: रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून : योग प्रशिक्षकों को नहीं मिला दो माह का मानदेय
गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र, सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव के आसार
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 31 पदों पर भर्ती
गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत 
