गैरसैंण (भराड़ीसैंण)। उत्तराखंड सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में धार्मिक आयोजनों, सांस्कृतिक परंपराओं और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है। आगामी दिव्य कुंभ की तैयारियों के लिए करीब 290 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। वहीं नंदा राजजात यात्रा, हरिद्वार-गंगा कॉरिडोर और पेयजल परियोजनाओं के लिए भी बजट रखा गया है।
हरिद्वार में आगामी कुंभ के आयोजन को लेकर व्यवस्थाएं मजबूत करने के लिए विभिन्न मदों में लगभग 290 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही हरिद्वार-गंगा कॉरिडोर परियोजना के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए 30 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं।
उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी नंदा राजजात यात्रा के लिए भी अनुपूरक बजट में धनराशि रखी गई है। यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं और जरूरी सुविधाओं के विकास के लिए पूंजीगत मद में 20 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं।
पेयजल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए गैरसैंण जलापूर्ति बांध परियोजना को बजट में जगह मिली है। इस परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है। इससे जुड़ी व्यवस्थाओं के विकास के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने की तैयारी है।
जल जीवन मिशन के तहत ठेकेदारों के बकाया भुगतान और अन्य जरूरतों के लिए 300 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इसके अलावा पेयजल विभाग की केएफडब्ल्यू परियोजना के लिए करीब 110 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं।
आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में जरूरी कार्यों के लिए भी अनुपूरक बजट में राशि रखी गई है। जोशीमठ और अन्य स्थानों पर भू-धंसाव से जुड़ी आवश्यकताओं के लिए लगभग 48 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है।
अनुपूरक बजट में किए गए इन प्रावधानों के जरिए कुंभ की तैयारियों, नंदा राजजात यात्रा, पेयजल आपूर्ति और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी कार्यों के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने की योजना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
उत्तराखंड के किसानों के लिए 1,100 करोड़, अनुपूरक बजट में और क्या-क्या मिला?
हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई
उत्तराखंड का 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
गैरसैंण में एक साल में दूसरी बार विधानसभा सत्र, धामी सरकार के कार्यकाल में बना नया रिकॉर्ड
लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन
उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत 
