हल्दूचौड़: नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ में मंगलवार 27 अक्टूबर को कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मां वैष्णो बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुमाऊं रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास, सैनिकों के साहस और देश की रक्षा में उनके योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल इंदर सिंह बोरा रहे। इसकी अध्यक्षता पूर्व सैनिक और लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई।
कार्यक्रम के दौरान सुरेंद्र सिंह लोटनी ने पूर्व सैनिकों के साथ वीर नारियों को भी सम्मानित किया। वक्ताओं ने वीर नारियों के त्याग और समर्पण को याद करते हुए कहा कि सैनिक परिवारों का योगदान भी देशसेवा की परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
इस मौके पर 16 कुमाऊं के ऑनरेरी कैप्टन राजेंद्र जलाल को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें पांच राष्ट्रपतियों से सम्मान प्राप्त होने के उपलक्ष्य में यह सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कुमाऊं की वीरभूमि के इतिहास और भारतीय सेना में कुमाऊं रेजिमेंट के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सैनिकों ने अपने साहस, अनुशासन और बलिदान से देश का मान बढ़ाया है।
वक्ताओं ने वीर नारियों के धैर्य और हिम्मत की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सैनिकों के परिवार कठिन परिस्थितियों में भी देशसेवा की भावना को बनाए रखते हैं।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सम्मान करना तथा उनके अनुभवों और योगदान को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है।
इस आयोजन के जरिए पूर्व सैनिकों ने आपसी एकता, भाईचारे और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
उत्तराखंड के किसानों के लिए 1,100 करोड़, अनुपूरक बजट में और क्या-क्या मिला?
हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई 
