देहरादून: उत्तराखंड में मतदाता सूची को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश में 12 नवंबर 2026 से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू होगा। इससे पहले अधिकारियों को सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने और मतदाता सूची में दर्ज नाम व अन्य जानकारियों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मंगलवार को सभी जिलों के जिलाधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की। बैठक में आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों और EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) की समीक्षा की गई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को प्रदेश के सभी 12,543 मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की जांच की जाएगी।
जिन मतदान केंद्रों के भवन जर्जर हालत में हैं, उन्हें आसपास के सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है। इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय और रैंप जैसी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी…ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को परेशानी न हो।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को अगले 10 दिनों तक विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान मतदाताओं के नाम, उम्र, संबंध और संबंधित व्यक्ति के नाम जैसी जानकारियों का दोबारा सत्यापन किया जाएगा।
मतदाता सूची में किसी तरह की कमी या गलती मिलने पर उसे ठीक करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके लिए जरूरत के अनुसार फॉर्म-8 भरवाए जाएंगे।
प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान वर्ष 2027 की मतदाता सूची के लिए चलाया जाएगा। इसके लिए 1 जनवरी 2027 को अर्हता तिथि माना गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 12 नवंबर 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या दर्ज विवरण को लेकर दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।
मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़ी प्रमुख तारीखें इस प्रकार हैं:
12 नवंबर 2026: ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन
12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026: दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि
28 दिसंबर 2026 तक: दावों और आपत्तियों का निस्तारण
4 जनवरी 2027: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
निर्वाचन विभाग ने राजनीतिक दलों को फॉर्म-7 से जुड़े प्रावधानों की जानकारी भी दी है। निर्धारित नियमों के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की पूरी अवधि में कोई मतदाता आपत्तिकर्ता के रूप में अधिकतम 10 फॉर्म-7 आवेदन दे सकता है। वहीं मतदाता सूची के सतत अद्यतन की अवधि में कोई व्यक्ति हर महीने अधिकतम पांच फॉर्म-7 आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।
बैठक में आगामी पुनरीक्षण अभियान के साथ EVM और VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच की प्रगति पर भी चर्चा हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंस में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास और सभी जिलों के जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
उत्तराखंड के किसानों के लिए 1,100 करोड़, अनुपूरक बजट में और क्या-क्या मिला?
हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई 
