नैनीताल: दिल्ली में आयोजित सब-जूनियर जूडो चैंपियनशिप में नैनीताल के लक्ष्य सिंह साही ने रजत पदक जीतकर जिले और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में लक्ष्य ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
लक्ष्य सिंह साही सिद्धांत सरस्वती एकेडमी स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता पर परिवार, स्कूल और खेल जगत से जुड़े लोगों ने खुशी जताई है।
लक्ष्य की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधक रमेश सिंह राठौड़, जिला जूडो कोच दिनेश कुमार, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य मुकेश कुमार, एचओडी सपना जोशी, अकादमी कोच दीपक सिंह भाकुनी और स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित अभिभावकों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खेल से जुड़े लोगों ने उम्मीद जताई कि लक्ष्य आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ बेहतर प्रदर्शन करेंगे और भविष्य में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विधानसभा सत्र के बाद CM धामी का कांग्रेस पर हमला, विपक्ष को दी ये नसीहत
नैनीताल के लक्ष्य सिंह साही ने दिल्ली में जीता रजत पदक, जूडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
हल्द्वानी : विजय सिंह बिष्ट बने भाजपा हल्द्वानी महानगर के उपाध्यक्ष, चुनाव से पहले मिली अहम जिम्मेदारी
CM धामी का सड़क से लेकर शौचालय तक निरीक्षण, अधिकारियों के कामकाज का लिया जायजा
उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा
राष्ट्रपति मुर्मु फिर पहुंचेंगी देवभूमि, दो दिन के दौरे पर इस दिन आएंगी उत्तराखंड
सड़क मार्ग से जा रहे थे सीएम धामी, श्रीनगर में अचानक रुके, चाय की दुकान पर किया कुछ ऐसा
उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान 
