उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
उत्तराखंड शासन ने जारी की अधिसूचना, प्रदेशभर के सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को मिलेगी छुट्टी
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने करवा चौथ के अवसर पर प्रदेश की महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 28 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, गुरुवार 29 अक्टूबर 2026 को करवा चौथ के पर्व पर अवकाश रहेगा।
अधिसूचना में कहा गया है कि राज्यपाल ने उत्तराखंड राज्य के अधीन शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है।
शासन की ओर से जारी आदेश सचिव राजेंद्र कुमार के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
इस निर्णय से प्रदेशभर में कार्यरत महिला कर्मचारियों को करवा चौथ का पर्व मनाने के लिए अवकाश मिलेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर 
