CM धामी का सड़क से लेकर शौचालय तक निरीक्षण, अधिकारियों के कामकाज का लिया जायजा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर से देहरादून लौटते समय हरिद्वार-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क की स्थिति देखी और गड्ढामुक्त अभियान के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति व गुणवत्ता का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने साफ-सफाई की व्यवस्था और यात्रियों को मिल रही सुविधाओं को देखा।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। सड़कों को बेहतर बनाने के साथ यात्रियों और स्थानीय लोगों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं देना भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सड़क सुरक्षा, बेहतर यातायात और जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें