देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में विधानसभा सत्र के अंतिम दिन बड़ा घटनाक्रम सामने आया। खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को अपना इस्तीफा सौंपा। स्पीकर ने इसकी पुष्टि करते हुए पत्र को नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए प्रभारी सचिव के पास भेज दिया।
इस्तीफा देने से पहले उमेश कुमार ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह दुखी और व्यथित हैं। उनके मुताबिक जिस जिले से वह आते हैं वहां के मुद्दों को भी सदन में मजबूती से नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे विधायक इन मुद्दों पर उनके साथ खड़े नहीं हुए।
उमेश कुमार ने विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार साल से उन्हें उम्मीद थी कि विपक्ष भ्रष्टाचार, जनता की समस्याओं और किसानों के मुद्दों पर उनका साथ देगा। हालांकि, उन्हें ऐसा सहयोग नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि अब उनके सामने अकेले संघर्ष करने की स्थिति है। उनके इस बयान के बाद इस्तीफे को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई।
उत्तराखंड विधानसभा का 27 और 28 अक्टूबर को आयोजित सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। यह मौजूदा सरकार का अंतिम सत्र था। करीब डेढ़ दिन में सदन की कार्यवाही पूरी हुई और कुल लगभग आठ घंटे कामकाज चला।
सत्र के आखिरी दिन सदन में हंगामा भी देखने को मिला। विरोध के दौरान काले झंडे दिखाए गए और प्रश्नावली फाड़े जाने की घटना सामने आई। हंगामे के चलते प्रश्नकाल भी नहीं चल पाया।
मौजूदा विधानसभा का सत्र समाप्त होने के बाद अब राजनीतिक दलों का ध्यान आगामी विधानसभा चुनाव पर रहेगा। अगली बार सदन की बैठक नई विधानसभा के गठन के बाद होगी….जिसमें कई नए चेहरे दिखाई दे सकते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा
राष्ट्रपति मुर्मु फिर पहुंचेंगी देवभूमि, दो दिन के दौरे पर इस दिन आएंगी उत्तराखंड
सड़क मार्ग से जा रहे थे सीएम धामी, श्रीनगर में अचानक रुके, चाय की दुकान पर किया कुछ ऐसा
उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया 
