लालकुआं: लालकुआं के टांडा रेंज स्थित शाह पठानी खत्ते में जंगली हाथी के हमले से दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों व्यक्तियों को हाथी ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

मृतकों में एक की पहचान बांधो प्रजापति (75 वर्ष), निवासी झारखंड के रूप में हुई है…जबकि दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि दूसरा व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ था।
घटना की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित सैनी, प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा और वन विभाग के रेंजर रूपनारायण गौतम मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वहीं मृतकों के परिजनों ने मुआवजे की मांग की है….जिस पर वन विभाग ने नियमानुसार सहायता देने का आश्वासन दिया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: चुनाव से पहले ही तय हो गया फैसला! शांतिपुरी की 8 दुग्ध समितियों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
उत्तराखंड की सहकारिता को लेकर अमित शाह से मिले धन सिंह रावत, जानें क्या हुई चर्चा
गिरिजा शंकर जोशी के निधन से सूचना विभाग में शोक, सीएम धामी ने परिजनों के प्रति जताई संवेदना
हल्द्वानी में 14 सितंबर से सजेगा गणेश महोत्सव, 5 दिन होंगे धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम
अल्मोड़ा: राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में जेंडर विमर्श पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
हल्द्वानी में बनेगा फोरलेन, लालकुआं को मिलेगा 7 KM का बाईपास; केंद्र ने दी हरी झंडी
उत्तराखंड: यहां जान जोखिम में डाल नदी पार कर रहे स्कूली बच्चे, वीडियो सामने आते ही प्रशासन में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: काम करने को कहा तो भड़का बेटा, पिता के सिर पर डंडे से किया हमला; इलाज के दौरान मौत
उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खबर, अब पार्किंग को लेकर नहीं होगी इतनी परेशानी
हल्द्वानी : डी ए वी हल्द्वानी की छात्राएँ हिंदी दिवस पर सी एम पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मान प्राप्त करेंगी 
