रुड़की: रुड़की से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है जहां एक हफ्ते से लापता युवती का शव गंगनहर के मोहम्मदपुर झाल से बरामद हुआ है। इस खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर है।
जानकारी के मुताबिक युवती सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली थी और उसकी शादी 6 मई को राजस्थान के एक युवक से तय हुई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और खुशियों का माहौल था।

बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल को युवती अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश के बाद 26 अप्रैल को पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।
आखिरकार युवती का शव मोहम्मदपुर झाल से मिलने की सूचना मिली…जिससे परिवार पूरी तरह टूट गया। जिस घर में कुछ दिनों बाद शहनाई बजनी थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (दुखद) टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: असम में DGP रहे बीडी खर्कवाल का निधन, हल्द्वानी में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
उत्तराखंड: दो विधायकों समेत 24 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, गैर-जमानती वारंट जारी
PM मोदी के जन्मदिन पर यमुना तट को मिली बड़ी सौगात, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया समर्पित
उत्तराखंड: कालसी में गूंजा मां यमुना का जयघोष, धामी ने किया प्रतिमा का अनावरण; हनोल के लिए 150 करोड़ मंजूर
उत्तराखंड: यहां छह दिन से लापता बुजुर्ग का जंगल में मिला शव, वन्यजीव के हमले की आशंका
उत्तराखंड में पीएम आवास योजना को मिली रफ्तार, 1,647 आवासों को मंजूरी
उत्तराखंड: यहां मिले मिले दो नवजात बच्चियों के शव, फैली सनसनी
उत्तराखंड: यहां भालू का हमला, युवक गंभीर घायल, उधर गुलदार ने महिला को बनाया निशाना
उत्तराखंड : बेटी के जन्म दिन पर आना था, तिरंगे में लिपट कर आए आशीष 
