श्रीनगर (गढ़वाल): उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में 5 मई को आईटीआई श्रीनगर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार ने बताया कि इस मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर की कई बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी। इनमें जेके टायर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज मोटर्स, रॉकमैन, शिवम ऑटोटेक और मुंजाल शोवा जैसी कंपनियां शामिल हैं।
मेले के माध्यम से लगभग 700 से 800 पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि पदों की संख्या जरूरत के अनुसार बदल सकती है।
इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई, डिप्लोमा और बीएससी पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। खासतौर पर फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर और ऑटोमोबाइल ट्रेड के युवाओं के लिए बेहतर मौके उपलब्ध होंगे।
अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाण पत्र और सेवायोजन पंजीकरण प्रमाण पत्र लेकर समय पर पहुंचे।
यह रोजगार मेला युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक अच्छा मौका माना जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत
CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू
सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त 
