इश्क बना कत्ल की वजह: बेटी के प्रेमी ने रची साजिश, पिता को उतारा मौत के घाट
हरिद्वार – हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में हुए सनसनीखेज राजवीर हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस ब्लाइंड मर्डर के पीछे पारिवारिक विरोध और अवैध प्रेम संबंध की कहानी छिपी थी। मृतक राजवीर सिंह अपनी शादीशुदा बेटी के प्रेम संबंधों के खिलाफ थे, जो उनकी हत्या की बड़ी वजह बन गया। बेटी का प्रेमी पंकज कुमार उससे शादी करना चाहता था, लेकिन राजवीर के विरोध ने इस रिश्ते को खून-खराबे में बदल दिया।
पुलिस के मुताबिक 27 अप्रैल को बिजनौर निवासी राजवीर सिंह की सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के बेटे प्रियांशु की तहरीर पर बहादराबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी पंकज कुमार को कलियर रोड स्थित एक अस्पताल के बाहर से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी छोटे लाल के साथ मिलकर 26 अप्रैल की शाम राजवीर को शराब पिलाने के बहाने बोंगला अंडरपास के पास खेत में बुलाया और हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, स्प्लेंडर बाइक, मृतक का मोबाइल, पर्स और एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान बरामद कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू
सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत 
