नैनीताल/हल्द्वानी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अप्रैल को एक दिवसीय जनपद नैनीताल दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे जीटीसी हैलीपेड देहरादून से रवाना होकर दोपहर 12:45 बजे कैलाखान हैलीपेड नैनीताल पहुंचेंगे। यहां से वह कार द्वारा 1:05 बजे होटल नैनी रिट्रीट पहुंचेंगे….जहां वे करीब आधे घंटे तक रुकेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री राज्य अतिथि गृह नैनीताल जाएंगे और वहां से 2:15 बजे पुनः प्रस्थान कर 2:25 बजे कैलाखान हैलीपेड पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए 2:45 बजे एफटीआई हैलीपेड हल्द्वानी पहुंचने का कार्यक्रम है।
हल्द्वानी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 2:55 बजे कार से रवाना होकर 3:10 बजे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित “वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026” में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान वे वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4:35 बजे एफटीआई हैलीपेड से उधमसिंह नगर के श्रीपुर बिछवा के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन
उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत
उत्तराखंड: मंत्री सुबोध बोले- माफी तो दिलेर को मांगनी चाहिए
रामनगर: रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून : योग प्रशिक्षकों को नहीं मिला दो माह का मानदेय
गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र, सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव के आसार
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 31 पदों पर भर्ती
गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत 
