देहरादून: प्रेमनगर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, SHO घायल, एक बदमाश ढेर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: प्रेमनगर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, SHO घायल, एक बदमाश ढेर

देहरादून। राजधानी के प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान थाना प्रभारी (SHO) नरेश राठौड़ गोली लगने से घायल हो गए,

ADVERTISEMENTS

जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मारा गया। एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक

जानकारी के अनुसार पुलिस को इलाके में लूट की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए पीछा शुरू किया। जब पुलिस बदमाशों के करीब पहुंची तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश ढेर हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र, सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव के आसार

मुठभेड़ के दौरान SHO नरेश राठौड़ को गोली लग गई, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश में क्षेत्र में सघन कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, हालांकि पुलिस ने जल्द ही फरार आरोपी को पकड़ने का दावा किया है

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें